काव्य मंजूषा ७

"समुद्री जहाज किनारे पर सबसे ज्यादा सुरक्षित है पर वह किनारे पर रहने के लिए नहीं बनें.."
                                      - अल्बर्ट आइंस्टीन
जीवन में कई बार हम एक सुरक्षित स्थान पर जाकर स्वयं को रोक लेते हैं एवं भविष्य से समझौता कर लिया करते हैं। पर सदैव गतिशीलता के कारण ही इसकी प्रगति संभव है। गतिहीन बनाने से इसकी प्रगति तुरंत रुक जाती है।


                  
 चांद की शीतलता में,
संगीतमय निर्झर में,
मधुमय उपवन में,
प्रशांत-गुप्त गृह में,
खुद को भटकाना बंद करो,
मुंह छिपाना बंद करो।
जन्म तुम्हारा, छांव में 
सुकोमल तन सेंकने को नहीं,
प्रचंडतम‌ रश्मि-पुंज  बनकर
प्रज्जवलित होने को हुआ है।
जन्म तुम्हारा राह की राह 
ताकते, बटोही बनने को नहीं,
मशाल लिए कर में,
नवीन पथ सृजन को हुआ है।
मोहित, भ्रमित, आरोपित
कल्पनाओं से बाहर आओ।
पहचानो अपने अंतस‌ की 
तरल, तरुण, अग्निमय प्रेरणा।
मापो सागर की गहराई,
मापो अंबर की ऊंचाई,
आओ अब समय आ चुका है
जान लो विस्तार अपना।
                  
-हरि ओम शर्मा
हर हर महादेव



No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.